कपड़ा दुकान में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर कपड़ा दुकान में चोरी करने के आरोप में केशरी चौक निवासी अमन कुमार (पिता महेश प्रसाद) व नूर नगर निवासी मो अबु साले उर्फ भंडारी (पिता इमाम हसन) को गिरफ्तार किया है

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर कपड़ा दुकान में चोरी करने के आरोप में केशरी चौक निवासी अमन कुमार (पिता महेश प्रसाद) व नूर नगर निवासी मो अबु साले उर्फ भंडारी (पिता इमाम हसन) को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 19 फरवरी की रात बुचड़ टोली स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी की घटना घटी थी. चोर दुकान का शटर तोड़ कर नकद और कपड़ा उठा ले गये थे. दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

स्कूल से सोलर प्लेट की चोरी

प्रतापपुर. प्रखंड के जमुनियाटांड़ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की छत पर लगी सोलर प्लेट रविवार रात की रात चोरी हो गयी. विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव गणेश यादव ने बताया सोलर प्लेट चोरी होने की सूचना थाना और शिक्षा विभाग को दी गयी है. सोलर प्लेट चोरी होने से जलमीनार से पेयजलापूर्ति बंद हो गयी है. ऐसे में विद्यार्थियों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सचिव ने थाना प्रभारी से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >