ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

सादी की सालगिरह पर पूजा करने भद्रकाली मंदिर जा रहे थे पति-पत्नी

: साली की सालगिरह पर पूजा करने भद्रकाली मंदिर जा रहे थे पति-पत्नी

चतरा. चतरा-सिमरिया मुख्य पथ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति घायल हो गये. मृतका की पहचान टंडवा प्रखंड के सिसई पंचायत के कबरा गांव निवासी ममता देवी (पति राजेंद्र भुईयां) के रूप में की गयी. जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ हरिनाथ महतो घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. बीडीओ ने मृतका के आश्रित को सरकार की ओर मिलने वाला मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी बाइक से शादी की सालगिरह के मौके पर पूजा-अर्चना करने के लिए मां भद्रकाली मंदिर इटखोरी जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस ट्रक की पहचान कर रही है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >