ट्रक व हाइवा में टक्कर, चालक घायल

सुभाष चौक पर हुई दुर्घटना

: सुभाष चौक पर हुई दुर्घटनासिमरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर शनिवार की अहले सुबह ट्रक व हाइवा में जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में ट्रक चालक गढ़वा निवासी मोकिम खान गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से उसे ट्रक से निकाल कर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, राई लोड ट्रक बगरा की ओर से सिमरिया की तरफ आ रहा था, जबकि हाइवा आम्रपाली से कोयला लेकर चतरा की तरफ जा रहा था. इस बीच सुभाष चौक पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी, जिसमें ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हाइवा चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.

ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित बरवाडीह कब्रिस्तान के पास शनिवार की सुबह ट्रक व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी, जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पत्थलगड्डा चौक से तेतरिया जा रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >