: हाइवा के अचानक आ जाने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा गिद्धौर. थाना क्षेत्र के तिलैया मोड़ के दूधपनिया के समीप हाइवा के चकमे से बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये, जिसमें तीन युवक घायल हो गये. घायलों में हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाई गांव के पौलूस, सीरिया व एशियन उरांव शामिल हैं. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. बताया गया कि तीनों गिद्धौर के सिंदूरब्बे गांव निवासी सुकरा उरांव उर्फ सुधीर उरांव के घर विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इस बीच कटकमसांडी की तरफ से कोयला खाली कर आ रहे तेज रफ्तार हाइवा वाहन के चकमे से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हाइवा फरार हो गया.
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे में घायल
हाइवा के अचानक आ जाने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा
