चतरा. होली को लेकर चारों ओर उत्साह व उमंग का माहौल है. स्कूल, कॉलेज के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों में होली मिलन समारोह किया जा रहा है. चारों ओर होली गीत गूंज रहा है. होली मनाने दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौट रहे है. होली को लेकर बाजार गुलजार रहा है. एक से बढ़ कर एक रंग, पिचकारी व मुखौटा सज गयी है. जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालयों में रंग-गुलाल की खरीदारी की जा रही है. विभिन्न राजनीतिक दल व अलग-अलग समाज द्वारा होली मिलन समारोह किया जा रहा है, जिसमें एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं. साथ ही होली सावधानीपूर्वक मनाने की बात कही जा रही है. वहीं होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय है. सभी थानों व जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश डीसी व एसपी द्वारा दिया जा रहा है. साथ ही लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली महापर्व मनाने की अपील की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
