आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

भाड़े का वाहन चलाता था, कई लाेगों से कर्ज लिया था

: भाड़े का वाहन चलाता था, एक कई लाेगों से कर्ज लिया था चतरा. शहर के बिंड मुहल्ला नयकी तालाब निवासी 41 वर्षीय बीरू राम (पिता स्व सुरेंद्र राम) ने मंगलवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह आर्थिक तंगी को लेकर परेशान था. परिजनों ने अहले सुबह फांसी के फंदे से लटकता उसका शव देखा. इसके बाद मुहल्ले के लोगों व सदर पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, बीरू राम भाड़े पर चार पहिया वाहन चलाता था. उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था. कर्ज नहीं चुका पा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >