ठेकेदार ने बनाया कच्चा डायवर्सन, हो रही परेशानी

शिवपुर-कठौतिया न्यू बीजी रेलवे लाइन निर्माण को लेकर पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह कुमरन स्थान पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है.

चतरा. शिवपुर-कठौतिया न्यू बीजी रेलवे लाइन निर्माण को लेकर पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह कुमरन स्थान पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. इसे लेकर सड़क काट कर डायवर्सन बनाया गया. डायवर्सन कच्चा होने के कारण बारिश से वहां कीचड़ हो गया है, जिससे वाहनों को आवागन करने में दिक्कत हो रही है. कई बाइक चालक गिर कर घायल हो रहे है. ग्रामीणों द्वारा कई बार संवेदक को पक्का व मजबूत डायवर्सन बनाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस पथ से हर रोज पत्थलगड्डा, सिमरिया, गिद्धौर प्रखंड के दर्जनों गांव के लोग जिला मुख्यालय आना जाना करते है. सबसे अधिक परेशानी शाम व रात को उक्त डायवर्सन से गुजरने वाले लोगो को हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि अविलंब पक्का डायवर्सन नहीं बनाया गया, तो ओवरब्रिज निर्माण कार्य रोक लगा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसी तरह का ओवरब्रिज सिमरिया में दो जगहों पर बनाया जा रहा है, वहां पक्का डायवर्सन बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >