हाथ पीले होने से पहले उठी अर्थी, शादी की खुशी मातम में बदली

तेलियाडीह निवासी कामेश्वर साव की बेटी नीतू कुमारी की शादी कटकमसांडी के सापुर गांव में होने वाली थी.

टंडवा. भगवान की लीला भी अजीब है, पल भर में लोगों का जीवन खुशियों से भर देता है, वहीं पल भर में परिवार की खुशियां छीन लेता है. ऐसा ही एक मामला टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में सामने आया है, जहां एक लड़की की डोली उठने से पहले उसकी अर्थी उठ गयी. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर दिया. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि भगवान ने उन्हें ऐसी सजा क्यों दी. बताया गया कि तेलियाडीह निवासी कामेश्वर साव की बेटी नीतू कुमारी की शादी कटकमसांडी के सापुर गांव में होने वाली थी. शादी मंगलवार को होनी थी. शादी की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी थी. सगे संबंधी भी पहुंच गये थे. परिवार में खुशी का माहौल था. एक-एक कर सभी रस्म पूरी की जा रही थी. शादी को लेकर शनिवार को वर पक्ष के लोगों ने लग्न बांध कर लड़की को अपने गांव ले गये. इसी बीच लड़की की तबीयत बिगड़ गयी, उसे तेज बुखार आया. अचानक लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद लड़का पक्ष वाले लड़की को रविवार को वापस तेलियाडीह गांव पहुंचा दिया. वहां लड़की के परिजन उसे इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नीतू की मौत हो गयी. नीतू की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. शादी की सभी तैयारी धरी की धरी रह गयी. शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया. युवती के हाथ पीले होने से ठीक पहले उसकी अर्थी उठ��े से पूरे गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >