शिक्षकों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया

प्रतापपुर. मध्य विद्यालय में मंगलवार को बीपीओ अजय दास की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ अजय कुमार दास व सभी विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे. बीडीओ ने स्वीप कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रति जागरूक किया. सभी से अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि सभी बूथों में मतदाताओं के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गयी है. वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >