शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मयूरहंड के ज्योति निकेतन विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्राचार्य ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षकों का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है.

मयूरहंड. ज्योति निकेतन एजुकेशन वर्ल्ड विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके पूर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

साथ ही विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार में डायरी, पेन व अन्य सामग्री भेंट की. मौके पर प्राचार्य अनिल कुमार भारती ने कहा कि शिक्षक के बिना विद्यार्थियों का शैक्षणिक जीवन अधूरा है.

विद्यार्थियों को जीवन में कामयाब होने के लिये शिक्षकों का मार्गदर्शन जरूरी है. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बतायें मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >