एसएसबी जवानों ने दुर्गा मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

कुंदा के दुर्गा मंदिर में एसएसबी जवानों और ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया. उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई की और लोगों को स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया.

कुंदा से धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कुंदा. 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट के निर्देश पर सोमवार को बी समवाय एसएसबी के जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया. कुंदा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की गयी. इस दौरान सहायक कमांडेंट संजय कुमार सुतार, मुखिया मनोज कुमार साहू, अखिलेश प्रसाद यादव, एसएसबी के जवान और ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की.

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

अभियान के दौरान लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया. सहायक कमांडेंट ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपने गांव के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >