जोरी. जोलडीहा पंचायत के जोलडीहा में सोमवार को दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हुलास साहू ने की. इसमें दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया.
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन
बैठक में सर्वसम्मति से शंकर कुमार यादव को अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश केसरी को सचिव और नित्यानंद केसरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. साथ ही 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. समिति के सदस्य पूजा संचालन के दौरान विधि-व्यवस्था पर नजर रखेंगे.
भव्य पंडाल बनाने का निर्णय
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही कलश स्थापना से लेकर पूजा के समापन तक श्रीमद्भागवत पुराण कथा और प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. समिति गठन के बाद ग्रामीणों में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है.
