बालू उत्खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में

बालू के उठाव से नदी के आसपास का जलस्तर जा रहा है नीचे

चिंता की बात: बालू के उठाव से नदी के आसपास का जलस्तर जा रहा है नीचे : स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से हो रही है बालू की तस्करी दीनबंधु-सलीम चतरा. जिले में बालू की तस्करी जारी है. प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू की तस्करी की जा रही है. इससे एक ओर तस्कर मालामाल हो रहे हैं, वहीं सरकार को हर माह लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है. बालू का लगातार उठाव होने से नदियों का अस्तित्व खतरे में है. तस्कर जंगली रास्तों से बालू की ढुलाई कर रहे हैं. सरकारी योजनाओं में बालू का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है. लोगों को महंगे दाम पर बालू खरीदना पड़ रहा है. वर्तमान में 2500 से 3500 रुपये प्रति ट्रैक्टर बिक रहा है. महंगा बालू खरीदने में आम लोगों को घर बनाने में परेशानी हो रही है. आरोप है कि बालू के अवैध कारोबार में लगे लोगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है. प्रखंडों में गठित टास्क फोर्स के सक्रिय नहीं रहने के कारण तस्कर बेखौफ हैं. कभी कभार अवैध रूप से बालू लदे एक-दो ट्रैक्टरों को पकड़ कर सिर्फ खानापूरी की जाती है. नदियों से लगातार बालू का उठाव होने से आसपास के गांवों का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी लीलाजन नदी से बालू का उठाव होने से हो रहा है. लोग डीप बोरिंग करा रहे हैं, लेकिन पानी नहीं निकल रहा है. चतरा जिले में चार बालू घाट हैं वैध :मालूम हो कि जिले में चार बालू घाट वैध हैं, जिसका संचालन जेएसएमडीसी द्वारा किया जा रहा है. जिसमें हंटरगंज प्रखंड के लीलाजन नदी में बांकी, गढ़केदली, लोहसिंघनाखुर्द व प्रतापपुर प्रखंड के मोरहर नदी में घोरीघाट बालू घाट शामिल हैं. जेएसएमडीसी द्वारा संचालित बालू घाट मेंं संचालकों द्वारा चालान से अधिक पैसा लिया जा रहा है, जिसका ट्रैक्टर मालिक लगातार विरोध कर रहे हैं. इसकी शिकायत खनन विभाग से किया है. इन नदियों से हो रहा है बालू का उठाव : हंटरगंज प्रखंड की लीलाजन नदी, जोरी नदी, सदर प्रखंड की सिंदुवारी नदी, भुईयांडीह नदी, प्रतापपुर की मोरहर नदी के लोधिया, कौरा, कांशीबार नदी, गिद्धौर के बलबल के महाने नदी, तेरीघटेरी, बड़की नदी, सारंगी नदी, कान्हाचट्टी भदुआ नदी, बंदा नदी, गेड़ी नदी, मयूरहंड के बराकर, पत्थलगड्डा के बकुलिया, नोनगांव, टंडवा की टंडवा नदी समेत कई नदियों की अलग-अलग जगहों से बालू का उठाव बदस्तूर जारी है. लगातार की जा रही हैं कार्रवाई : डीएमओ : जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने कहा कि बालू की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. अवैध रूप से बालू लदे कई ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. साथ ही विभिन्न थाना में मामला दर्ज हुआ है. बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा. जेएसएमडीसी द्वारा चालान से अधिक राशि लिये जाने की शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >