: खराब चापानलों की सूची मांगी गयी प्रतापपुर. बरूरा सामुदायिक भवन में मुखिया मनीष सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक के दौरान सभी वार्ड सदस्यों से पंचायत क्षेत्र के खराब पड़े चापानलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि उनकी मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु की जा सके. साथ ही लंबित विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी और नयी योजनाओं के चयन पर चर्चा की गयी. मुखिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लंबित लाभुकों को जल्द से जल्द अपने आवास का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में आवास निर्माण पूरा नहीं करने पर नियमानुसार राशि की वसूली की कार्रवाई की जा सकती है. बैठक में पंचायत समिति सदस्य मुस्तफा खान, राजेश यादव, संकेत कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
ग्रामसभा में लंबित योजनाओं की समीक्षा

ग्रामसभा में लंबित योजनाओं की समीक्षा
Copied link
खराब चापानलों की सूची मांगी गयी