पिंटू कुमार राणा की रिपोर्ट
मयूरहंड : जिले के मयूरहंड प्रखंड के करकरा निवासी राजकुमार भुईयां (45 वर्ष) मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे से लापता है. अब तक इनका सुराग नहीं मिला है. परिजनों के अनुसार राजकुमार करकरा नदी की ओर मवेशी चराने गये थे. जो अब तक नहीं लौटे हैं.
नदी किनारे मिले चप्पल, छाता और टांगी
नदी किनारे राजकुमार के चप्पल, छाता व टांगी मिला है. परिजनों को आशंका है कि वे नदी में बह गये हैं. उनके साथ फौदी भुईयां ने बताया कि हम दोनों नदी किनारे मवेशी चारा रहे थे. हम घर आ आये थे, वे नहीं लौटे हैं. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. राजकुमार की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वे बस उनके लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: चतरा में दो थाना प्रभारियों का तबादला, संदीप कुमार को हंटरगंज और दिलेश्वर कुमार को मिली गिद्धौर की कमान
