इटखोरी. बक्सा डैम में प्रतिबंधित मांस मिलने की घटना के बाद सोमवार को डैम का शुद्धिकरण कराया गया. सुबह हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि शाम में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस दौरान पुरोहितों, यजमानों और आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया. शुद्धिकरण अनुष्ठान के तहत डैम के पानी में गंगाजल का छिड़काव किया गया. पूजा-पाठ और आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. माधोपुर और टोनाटांड़ गांव के लोगों की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बक्सा डैम के पानी में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने की सूचना के बाद लोगों ने डैम के पानी का उपयोग बंद कर दिया था. धार्मिक महत्व को समझते हुए लोगों ने डैम का शुद्धिकरण कराया. मौके पर भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, आदित्य यादव,महरु राणा, मुखिया बद्री यादव समेत ग्रामीण थे.
बक्सा डैम का किया गया शुद्धिकरण

बक्सा डैम का किया गया शुद्धिकरण
Copied link
सुबह हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई