सिमरिया:15 दिनों के अंदर सड़कें नहीं बनीं, तो करेंगे आंदोलन

सिमरिया के सिकरी गांव की दो सड़कें गड्ढों और कीचड़ से बदहाल हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को 15 दिन में सड़क बनाने की चेतावनी दी है, अन्यथा आंदोलन करेंगे.

सिमरिया. प्रखंड के सिकरी गांव की दो सड़कें गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गयी हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. इनमें से एक सड़क सिकरी मुख्य पथ से उरांव टोला को जाती है और दूसरी बिस्वा बांध की ओर जाती है. दोनों सड़कों की स्थिति दयनीय है और गड्ढों में पानी और कीचड़ भरा हुआ है, जिससे इन पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में और किसानों को उत्पादित साग-सब्जियों को बाजार ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छोटे-बड़े वाहन चालकों को दुर्घटना का डर बना रहता है और कई बार बाइक चालक गिर कर घायल हो चुके हैं. इस सड़क से दोनों गांव के लगभग 300 लोग आवागमन करते हैं.

सड़क खराब रहने से इन गांवों के लोगों को दूसरी सड़क से आना-जाना पड़ रहा है. स्थानीय मुखिया व विधायक से कई बार सड़क बनाने की मांग की गयी है, लेकिन नतीजा शून्य रहा. ग्रामीण इस सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं. जेएलकेएम जिलाध्यक्ष कैलाश महतो ने कहा कि दोनों सड़कें बहुत ही खराब स्थिति में हैं और इन पर चलने से पहले सोचने की जरूरत पड़ रही है.

रात के अंधेरे में चलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण नेमन महतो, लुरक महतो, कैलाश महतो, उमेश महतो, लालो महतो, जतरू महतो, कारू भुइयां, रतन भुइयां, गणेश भुइयां, कृष्णा उरांव, सुनील उरांव, बिरसा उरांव, दुर्गा उरांव ने कहा कि इन दोनों सड़कों से जंगल और बिस्वा बांध में कपड़े धोने जाने में भी दिक्कत हो रही है. जिला अध्यक्ष और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर सड़क नहीं बनी, तो वे प्रखंड कार्यालय के पास आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >