खनन-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 24 सितंबर को राजद का धरना

केंद्र सरकार के खनन व खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ आंदोलन करेगा. इसके तहत 24 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया जायेगा.

चतरा. केंद्र सरकार के खनन व खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ आंदोलन करेगा. इसके तहत 24 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया जायेगा.

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय स्नेही ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गये खनन व खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में यह धरना आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विधेयक के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर एकजुट होकर अपनी आवाज उठायेंगे.

धरने के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान इस विधेयक के प्रावधानों की ओर आकर्षित किया जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरने में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >