गिद्दौर से घनश्याम दास की रिपोर्ट
गिद्दौर(चतरा).जिले के गिद्धौर में शनिवार को बेरमो विधानसभा के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल तथा कुम्हार प्रजापति महासंघ के प्रदेश महामंत्री ईश्वरचंद्र प्रजापति पहुंचे. गिद्धौर मुख्य चौक के समीप प्रखंड प्रजापति संघ के सदस्य सह शिक्षक आशेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उन्हें फूल-माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया.
कार्यकर्ताओं ने जोश-खरोश से नारे लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे माहौल में उत्साह भर दिया, जिससे उनका आगमन और भी खास हो गया.
प्रजापति समाज से एकजुटता और सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री ने प्रजापति कुम्हार महासंघ के लोगों को एकजुट रहने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर विशेष जोर देने की बात कही.
कार्यक्रम में कई प्रतिनिधि और समाज के लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, प्रजापति प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, सचिव अजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष निरंजन प्रजापति. साथ ही परमेश्वर प्रजापति और चरित्र प्रजापति समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज और भारी जुर्माना
