चतरा. शहर में इन दिनो बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. 24 घंटे में मात्र सात से आठ घंटे ही आपूर्ति की जा रही है. यह स्थिति एक सप्ताह से बनी हुई है. शुक्रवार को सुबह दस से बिजली आपूर्ति ठप हुआ, जो शाम साढ़े चार बजे तक रहा. लगातार बिजली ठप से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे. बच्चो की पढ़ाई बाधित हुई. उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान दिखे. सबसे अधिक परेशानी बच्चो, बुजुर्गो व मरीजो को हुई. कई जगहो पर वैकल्पिक जेनरेटर चला कर काम किया. लगातार बिजली कटौती से लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
इसके पूर्व बुधवार को रातभर बिजली काटी गयी थी. बिजली व्यवस्था सुधार की ओर जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों का ध्यान नहीं है. जिससे लोगो में नाराजगी है. लोगो ने उपायुक्त से जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार करने व नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की. इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्यदेव कुमार ने कहा कि पावर स्टेशन में ब्रेकर फेल हो गया था, जिसे बदलने में थोड़ा वक्त लगा. ब्रेकर को बदल कर बिजली आपूर्ति की गयी है. शहर में नियमित बिजली आपूर्ति की जायेगी.
