पहले पति ने ही की थी पूनम की हत्या, गिरफ्तार

48 घंटे में पूनम हत्याकांड का खुलासा

48 घंटे में पूनम हत्याकांड का खुलासा हंटरगंज. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर महिला की हत्या मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त किशोरी भुइयां वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कुरखेता गांव का रहने वाला है. तिलहेत पंचायत के गायघाट निवासी पुनम कुमारी की हत्या के पीछे दूसरी शादी करना था. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि नौ फरवरी को पूनम कुमारी की हत्या हुई थी. इस संबंध में मृतका के पति जोगिंदर भुइयां ने पत्नी के पूर्व पति किशोरी भुइयां व दो अन्य सहयोगी पर हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान केड़िमोह व कांशडाबर के बीच स्थित जंगल से किशोरी भुइयां को गिरफ्तार किया गया. उसने पुलिस को बताया कि पुनम कुमारी से बहुत प्यार करते थे, लेकिन मुझे छोड़ कर वह दूसरे से शादी कर ली थी. लगातार उसे समझाने का प्रयास, लेकिन नहीं मानी. जिससे गुस्सा कर भराठी बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद जंगलो में छूप गये. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार प्रसाद, दिलीप कुमार के अलावा कई पुलिस बल के जवान शामिल थे. हत्या कर की थी पूजा-अर्चना किशोरी भुइयां ने दूसरी शादी करने वाली पत्नी पूनम कुमारी की हत्या कर सीधे कौलेश्वरी मंदिर पहुंच गया, जहां पूजा अर्चना किया. इसके बाद कौलेश्वरी पर्वत के आसपास जंगलों में छिप कर रह रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >