चतरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को चतरा रेडक्रॉस सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए. सांसद ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया.
रक्तदान को बताया महत्वपूर्ण सेवा कार्य
सांसद ने रक्तदान करने वाले युवाओं व कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना की. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने की दिशा में किया जाने वाला महत्वपूर्ण सेवा कार्य है. किसी जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवनरक्षक साबित हो सकता है. इसलिए स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए.
युवाओं से सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया. सांसद ने युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने व जरूरतमंदों की मदद करने की भावना को मजबूत करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Chatra News : लापता टेंपो चालक की तलाश में जुटी थी पुलिस, एसपी खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग, फिर ऐसे हुआ बरामद
रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना उद्देश्य
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया.
ये भी पढ़ें: Chatra News: वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर दांगी का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
