पत्थलगड्डा. नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ में शुक्रवार को उपायुक्त रमेश घोलप व एसपी विकास पांडेय पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना की. इसके बाद पहाड़ पर बने सभी मंदिरों को देखा. यहां पर अष्टभुजी माता दुर्गा, भगवान शिव, हनुमान, विश्वकर्मा, लक्ष्मी माता का मंदिर स्थित है. दोनों अधिकारी पहाड़ पर बनी कलाकृतियां, हल-बैल के साथ किसान, कुंडी से सिंचाई करते किसान को देख कर अभिभूत हुए. इसके बाद यज्ञ समिति की ओर से अधिकारियों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत मोरशेरवा पहाड़ी के विकास को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है. पर्यटन की सूची में मोरशेरवा पहाड़ी अंकित है. सरकार का निर्देश प्राप्त होते ही इस स्थल का समुचित विकास किया जायेगा. एसपी ने कहा कि मंदिर के विकास को लेकर मदद की जायेगी. मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, बीडीओ कलेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, कृष्णा दांगी, भुवनेश्वर महतो, विनोद दांगी, रघुवीर दांगी, तारकेश्वर राणा, मनोज राणा, विश्वजीत दांगी, केदार दांगी, राजेश दांगी, उमेश यादव समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.