चतरा. लापता टेंपो चालक नगवां निवासी तिलक यादव को सकुशल बरामद करने में चतरा पुलिस को सफलता मिली है. एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश व नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों ने वैज्ञानिक एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर ऑपरेशन चलाया. पूरे अभियान की एसपी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे.
एसपी ने अलग-अलग टीमों को दिया था टास्क
एसपी के स्तर से गठित अलग-अलग टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर लगातार कार्रवाई करायी गयी. पुलिस टीमों ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर तिलक यादव की तलाश की और उसे सकुशल बरामद कर लिया.
13 सितंबर से लापता था तिलक यादव
तिलक यादव 13 सितंबर से लापता था. उसके लापता होने के बाद परिजन चिंतित थे और पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी थी. तिलक यादव के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.
ये भी पढ़ें: Chatra: कुंदा में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आयेगी पूरी जानकारी
पुलिस द्वारा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा किये जाने की संभावना है. छापामारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
ये भी पढ़ें: भद्रकाली महाविद्यालय में 26 सितंबर से शुरू होगी एमएएनयूयू की सेमेस्टर-2 परीक्षा
