जमीन विवाद में कार्रवाई नहीं होने का पर मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक, अधिकारी को दे रहा है आत्महत्या की धमकी

मयूरहंड में जमीन विवाद का निपटारा न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने निर्माण कार्य रुकवाने और न्याय की मांग को लेकर आत्महत्या की धमकी दी है.

मयूरहंड से पिंटू कुमार राणा की रिपोर्ट चतरा जिले के मयूरहंड में जमीन विवाद का निष्पादन नहीं होने पर नाराज युवक मयूरहंड थाना क्षेत्र के पचघारा निवासी साधु चरण सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार सिंह (30 वर्ष) सोमवार को हजारीबाग-इटखोरी मुख्य मार्ग पर करमा चौक स्थित जियो कंपनी के मोबाईल टावर पर चढ़ गया. उसके बाद न्याय की मांग को लेकर विवादित जमीन पर बनाया जा रहा घर को तोड़ने, निर्माण करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ न्याय नहीं मिलने पर टावर पर ही आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है. युवक पौने ग्यारह बजे से चढ़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राहुल दुबे अपनी पुलिस टीम के साथ टावर के पास पहुंची. उतारने के प्रयास के बावजूद युवक नहीं उतर रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

टावर पर चढ़े युवक के पिता पचघारा निवासी साधु चरण सिंह ने बताया कि करमा पंचायत के लराही गांव में मेरी अपनी पुस्तैनी जमीन 36 कट्ठा है. जिसका खाता संख्या 35, प्लॉट संख्या 1623, रकबा एक एकड़ 42 डिसमिल है. ऑनलाइन रसीद भी निर्गत किया जा रहा है. 1939 से यह जमीन मेरे परिवार के नाम से बंदोबस्ती है. न्यायालय से मामला लंबित है. जमीन पर 144 धारा लगा हुआ. बावजूद लराही-सेवाल गांव निवासी युगल राम का बेटा सुरेंद्र रवानी अवैध तरीके से घर का निर्माण कर रहा है. लिंटल तक का कार्य पूरा कर लिया है. निर्माण कार्य जारी है. शनिवार को मनोरंजन थाना पहुंच कर काम रोकने का मांग किया था. काम नहीं रुकने पर मनोरंजन टावर पर चढ़ गया है. जिस समय जमीन पर बुनियाद का काम शुरू हुआ था उस समय से ही न्याय की मांग कर रहे हैं. मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है.

करमा चौक में अफरा तफरी मची

टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलने के बाद करमा चौक में अफरा तफरी मच गयी. युवक को देखने के लिये चौक पर अचानक भीड़ जुट गयी. जिला परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद व मुखिया रामनाथ यादव के द्वारा लोगों को समझने व मनाने का प्रयास किया जा रहा है.

चतरा वन | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >