पागल कुत्तो ने चार माह में 139 लोगों को काटा

अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध

अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध सिमरिया. अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक बढ़ा हुआ है. गांव व मोहल्ले में जहां-तहां कुत्ते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे है. चार माह में कुत्तों ने 139 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है. जिसमें जनवरी माह में 52, फरवरी में 27, मार्च माह में 30 व अप्रैल माह में अब तक 30 लोगों को काट कर घायल किया है. इसके अलावा बिल्ली, बंदर व लोमड़ी ने भी लोगों को जख्मी किया है, जिसमें सिमरिया प्रखंड के अलावा टंडवा, लावालौंग व पत्थलगड्ढा के लोग शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया है. सभी मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन देकर उपचार किया गया है. मंगलवार को बानासाड़ी गांव में पंचायत सेवक प्रमोद कुमार को एक पागल कुता ने हाथ-पैर में काट लिया, जिससे वे घायल हो गये. अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध है. कुत्ता, बिल्ली, बंदर, लोमड़ी से घायल लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >