कैशलेस होगा मां कौलेश्वरी मंदिर का परिसर

कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक

कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह एसडीएम मो जहूर आलम व संचालन समिति के सचिव सह सीओ रितिक कुमार ने किया. बैठक में मां कौलेश्वरी मंदिर के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने मां कौलेश्वरी पर्वत के विकास को लेकर लिये गये प्रस्ताव की जानकारी दी. कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति का एप विकसित करने व कैशलेस पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी तरह का पैसे का बंदरबांट न हो. स्टील का दान पेटी लगाने, कौलेश्वरी के बेलतरनी से कौलेश्वरी मंदिर तक बिजली का व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण, कौलेश्वरी मंदिर में सीसीटीवी, लाउडस्पीकर लगाने, कौलेश्वरी पर्वत पर रामनवमी व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के अवसर पर लगने वाले मेले पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने, पहाड़ी क्षेत्र व तलहटी के इर्द गिर्द में फैली गंदी को दूर करने, प्रबंधन समिति की हर माह व अनुमंडल स्तर पर तीन माह में बैठक करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिप अध्यक्ष ममता देवी, बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, सदस्य अरुण सिंह, प्रेम सिंह, कौशलेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, अरुण चौरसिया, कौलेश्वर यादव, अशरफी सिंह, सविता पांडेय के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >