संदिग्ध अवस्था में मजदूर का मिला शव, हत्या का आरोप

आरोप: भट्ठा संचालक अपने साथ ले गया था

आरोप: भट्ठा संचालक अपने साथ ले गया था जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत मदनपुर गांव के हिसबे टोला निवासी विनोद गंझू (30) का शव शुक्रवार को करैलीबार के निमियाटांड़ टोला स्थित गड्ढा नुमा स्थान पर संदिग्ध अवस्था में मिला. सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने थाना में आवेदन देकर ईंट भट्ठा संचालक चटनिया गांव निवासी विनोद भारती व सोनू भारती पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया कि दोनों गुरुवार को ईंट भट्ठा में काम करने के लिए मेरे पति को ले गये थे. रात में भट्ठा जलाने के बाद भट्ठा मालिक द्वारा शराब व मुर्गा की पार्टी दी गयी. पति रात में घर नहीं लौटे. सुबह भट्ठा मालिक विनोद ने मोबाइल पर सूचना दी कि पति की मौत हो गयी है. जानकारी पाकर परिजनों के साथ वहां पहुंची. भट्ठा से कुछ दूरी पर मेरे पति का शव पड़ा था. पत्नी ने बताया कि दोनों ने ही पति की हत्या कर शव को गड्ढा में फेंक दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि पत्नी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >