कुंदा से धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
कुंदा (चतरा). पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सोमवार को कुंदा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कार्रवाई थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में की गयी.
तीनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में कुंदा थाना क्षेत्र के एकता गांव निवासी बीरू भारती, पिंजनी गांव निवासी हरेंद्र गंझू और लुकुइया गांव निवासी उदय यादव शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Chatra को मिलेगी रेल लाइन की सौगात? सांसद ने बताया कब से शुरू होगा निर्माण
न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गये जेल
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा को लेकर जोलडीहा में बैठक, सर्वसम्मति से चुने गये पदाधिकारी
