हादसे में कोबना के युवक की मौत, तीन घायल

प्रखंड के कोबना गांव निवासी संटू कुमार (35) की मौत बिहार के बाराचट्टी में हुई सड़क दुर्घटना में हो गयी. वहीं उसके पिता रामजीत महतो, पत्नी मंजू देवी और बेटी मिश्रण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये.

हंटरगंज. प्रखंड के कोबना गांव निवासी संटू कुमार (35) की मौत बिहार के बाराचट्टी में हुई सड़क दुर्घटना में हो गयी. वहीं उसके पिता रामजीत महतो, पत्नी मंजू देवी और बेटी मिश्रण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार संटू परिवार के सदस्यों के साथ बाइक से बाराचट्टी स्थित रघवाचक गांव स्थित अपने ससुराल गया था. वहां से लौटने के क्रम में रविवार देर शाम बाराचट्टी स्थित हाइवे पर एक टेंपो ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चारों घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान सोमवार संटू की मौत हो गयी. वहीं अन्य तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना से गांव मेंं मातम पसरा हुआ है. मुखिया बबलू कुमार मेहता ने बताया कि अपनी निगरानी में घायलों का ईलाज करा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >