गिद्धौर से घनश्याम कुमार की रिपोर्ट
गिद्धौर(चतरा). प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण में प्रबंधन समिति गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक प्रधानाध्यापक विकास कुमार केशरी की अध्यक्षता में हुई. विद्यालय प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रबंधन संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दिया.
प्रबंधन समिति अध्यक्ष के लिए विकास कुमार गुप्ता तथा जितेंद्र सिंह ने 6-6 मत प्राप्त किये. इसके बाद गोटी हुआ. गोटी के माध्यम से जितेंद्र सिंह विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बने.
उपाध्यक्ष और संयोजिका का हुआ मनोनयन
इसके बाद सर्वसम्मति से सेवा देवी उपाध्यक्ष तथा कौशल्या देवी को संयोजिका का मनोनयन किया गया. नवगठित समिति सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया.
ये भी पढ़ें: मिड-डे-मिल के लिए झारखंड को मिले 302.13 करोड़ रुपये, जानें किन जिलों को मिला सबसे ज्यादा आवंटन
पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ चुनाव, ग्रामीणों ने दी बधाई
प्रबंधन समिति का गठन पर्यवेक्षक उदय सिंहा तथा अभय सिंह की मौजूदगी में हुई. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं सदस्यों ने नवगठित सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया. बैठक में विद्यालय शिक्षक, अभिभावक तथा ग्रामीण उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: कांके के खिजूरटोली उर्दू विद्यालय में CCL का जागरूकता अभियान, पौधारोपण के साथ बच्चों को दिलाई गई शपथ
