चतरा में बंद घर से 73 हजार नकद सहित ढाई लाख रुपये के गहने की चोरी

सुबह घर पहुंची, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. घर में प्रवेश करने पर सभी सामान बिखरा पड़ा देखा. गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ पाया

चतरा. रहमत नगर मदरसा रसीदुल उलूम के समीप शमां परवीन (पति मो हासीम) के घर चोरी हो गयी. चोरों ने यहां से 73 हजार नकद सहित ढाई लाख के गहने की चोरी कर ली. इस संबंध में शमां परवीन ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया कि घर बंद कर पास में स्थित अंसार नगर मायके गयी थी. इसी दौरान घर में चोरी हो गयी.

सुबह घर पहुंची, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. घर में प्रवेश करने पर सभी सामान बिखरा पड़ा देखा. गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ पाया. नकद के अलावा सोने, चांदी के गहने की चोरी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली. सदर थाना प्रभारी शिवप्रकाश कुमार ने कहा कि चोरों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >