नन्हे कान्हा-राधा ने मोहा मन, मटकी फोड़ में बच्चों ने दिखाया उत्साह; कृष्णमय हुआ स्कूल

डीपीएस इटखोरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कृष्ण लीला प्रस्तुत की.

इटखोरी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरूवार को एमसीएम डीपीएस में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व मटकी फोड़ का विशेष आयोजन किया गया.

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी व अन्य पौराणिक पात्रों के मनमोहक रूप में नजर आये. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा व प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया. वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की.

इस अवसर पर विद्यालय में कृष्ण भजनों व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा, प्रेम, सहयोग एवं सद्भावना का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >