मौका मिला, तो हर घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल : तौफीक

मौका मिला, तो हर घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल : तौफीक

चतरा. नगर परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी मो तौफीक आलम ने शनिवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान शहादत चौक, वादी-ए-इरफा, अंसार नगर, धंगरटोली सहित अन्य मुहल्लो में डोर-टू-डोर मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट मांगा. कहा कि जनता मौका देती है, तो पेयजल का स्थायी समाधान करेंगे. हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की ठोस व्यवस्था करेंगे. पानी समस्या समाधान की ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है. आगे कहा कि उनका उद्देश्य नगर क्षेत्र का समग्र विकास करना है. स्वच्छ व सुंदर नगर बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे बारे में अफवाह फैला रहे है. इस पर ध्यान नहीं देने की अपील की. मौके पर आदिल, आसिफ, शाहनवाज समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >