मौका मिला, तो समुचित विकास करूंगा : तौफिक

नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मो तौफिक आलम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क अभियान चलाया

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मो तौफिक आलम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान अव्वल मुहल्ला, चुड़ीहार मुहल्ला, धंगर टोली, अंसार नगर दर्जी बिगहा समेत अन्य मुहल्लो में डोर-टू-डोर जनसंपर्क चला कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है. अगर जनता मौका देती है, तो चतरा नगर का समुचित करूंगा. पेजयल, सड़क, साफ-सफाई, नाली व स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल की जायेंगी. उन्होंने मतदाताओं से विकास के नाम पर समर्थन देने की अपील की. मौके पर मो आसिफ, तौकीर, सज्जाद, मुमताज अहमद, रजा मुराद समेत अन्य शामिल थे.ज अहमद, रजा मुराद समेत अन्य शामिल थे. शहर में पेयजल का स्थायी समाधान करेंगे : अभिषेक चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित प्रत्याशी अभिषेक निषाद ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मुहल्लो में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान अंसार नगर, बिंड मुहल्ला, खैनी गोला, नयकी तालाब समेत अन्य क्षेत्रो में मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट मांगा. मौके पर अभिषेक ने कहा कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. जनता मौका देती हैं तो शहर में पेयजल का स्थायी समाधान किया जायेगा. हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की ठोस व्यवस्था करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नगर क्षेत्र का समग्र विकास करना है. उन्होंने मतदाताओं से एक मौका देने की अपील की. मौके पर मनीष विश्वकर्मा, सूरज, निखलेश प्रजापति, मो आरिफ, नौशाद, सुशांत सिन्हा, राजू पासवान समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >