गिद्धौर. बघमरी गांव के समीप सोमवार को बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गये. राहगीरों और परिजनों की तत्परता से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.
पति को गंभीर चोट, पत्नी को हल्की चोट
घायलों में चतरा सदर थाना क्षेत्र के रमटुंडा गांव निवासी शिव किशोर पांडेय तथा उनकी पत्नी शामिल हैं. शिव किशोर पांडेय के पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोट लगी है. शिव किशोर पांडेय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चतरा में शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी सोनम गिद्धौर प्रखंड में एटीएम हैं.
हजारीबाग से घर लौटने के दौरान हादसा
बताया गया कि दोनों पति-पत्नी स्कूटी से हजारीबाग से अपने घर रमटुंडा वापस आ रहे थे. इसी दौरान बारिश के पानी से सड़क के गड्ढे में पानी भरा होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में दोनों घायल हो गये.
