Chatra News: हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी

सिमरिया में कोयला और फ्लाई ऐश ढुलाई के खिलाफ हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क हादसों को रोकने की मांग की है।

सिमरिया: चतरा के सिमरिया में कोयला व फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग से हो रहे हादसों को रोकने की मांग को लेकर सिमरिया में चल रहा हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सुभाष चौक पर अनिश्चितकालीन धरना व चक्का जाम किया गया.

वर्षों से लगातार कोयले की हो रही ढुलाई

इसके कारण कोयला व फ्लाई ऐश की ढुलाई ठप रही. आंदोलन का नेतृत्व झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा कर रहे हैं. आंदोलनकारियों ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से क्षेत्र में लगातार कोयले की ढुलाई हो रही है. इस दौरान हजारों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन मृतकों के परिजनों के लिए स्थायी क्षतिपूर्ति व मुआवजा नीति अब तक तय नहीं की गयी है.

कोयला ढुलाई तत्काल बंद करने की मांग

हर घटना के बाद मुआवजे के लिए आंदोलन करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि सिमरिया-चतरा समेत जिले की सड़कें भारी कोयला लोड वाले वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रही हैं. आंदोलनकारियों ने हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह, जोरदाग, चट्टीबरियातू समेत अन्य कोल माइंस से सिमरिया-चतरा मार्ग होकर होने वाली कोयला ढुलाई तत्काल बंद करने की मांग की. मनोज चंद्रा ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी देखें: कोल वाहनों का परिचालन के खिलाफ सिमरिया में आज से अनिश्चितकालीन धरना व चक्का जाम शुरू

ये भी देखें: चतरा-सिमरिया रोड पर विराजपुर के पास40 घंटे से सड़क जाम, CRPF जवान की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ये भी रहे मौजूद

मौके पर चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू, कामख्या प्रसाद सिंह, रमन कुमार साहू, बिनोद महतो, नेमधारी महतो, कृष्णा साव, जवाहर विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, आलोक रंजन, सलीम अख्तर, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, बीरेंद्र यादव, करम साहू, प्रकाश यादव, अर्जुन साहू, सुबेश राम,लालो साव, अख्तर अंसारी, सचिन ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >