फर्जी दस्तावेज बना बेच रहे हैं सरकारी जमीन, विरोध

प्रखंड के बरूरा गांव में फर्जी दस्तावेज बना कर भू-माफिया सरकारी जमीन को बिक्री कर रहे हैं, जिसका विरोध ग्रामीणों ने बुधवार को किया

प्रतापपुर. प्रखंड के बरूरा गांव में फर्जी दस्तावेज बना कर भू-माफिया सरकारी जमीन को बिक्री कर रहे हैं, जिसका विरोध ग्रामीणों ने बुधवार को किया. ग्रामीणों ने कहा कि बरूरा खाता 72, प्लॉट 64 में नौ एकड़ व प्लॉट 415 में लगभग 51 एकड़ का रकबा है, जो खतियान में गैरमजरूआ खास किस्म की जमीन है, लेकिन गांव के जफीर खान ने फर्जी कागजात बनाकर उक्त खाता-प्लॉट की जमीन को बिक्री कर रहा है, जबकि इसी गैरमजरूआ जमीन पर विद्यालय बना हुआ है. इस तरह विद्यालय का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. उक्त जमीन पर वर्षों से गांव के लोग होलिका दहन करते आ रहे हैं. बताया कि इसकी सूचना सीओ को दी गयी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर फर्जी जमाबंदी को रद्द करने की मांग की है. वहीं जफीर खान ने कहा कि उक्त जमीन पूर्वजों के नाम से चल रहा है. स्कूल की जमीन से कोई लेना देना नहीं हैं. जरूरत पड़ने पर दस्तावेज प्रस्तुत करूंगा. विरोध करने वालों में संजय यादव, केदार यादव, शिववरत यादव, गणेश यादव, विजय भारती, नरेश भारती, अनुराग गुप्ता, राकेश कुमार, राजेंद्र बैगा, शिवकुमार भारती, सुरेश भारती समेत कई शामिल थे.

सीओ ने कहा

सीओ विकास कुमार टुडू ने बताया कि मामले की जांच किया जायेगा. जांच में गलत पाये जाने पर जमाबंदी को रद्द की जायेगी. सरकारी जमीन को अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >