वन विभाग ने शीशम का छह बोटा किया जब्त

शीशम का छह बोटा जब्त किया है.

सिमरिया. वन विभाग की टीम ने गुरुवार को रोल जंगल के समीप टांड़ में छिपा कर रखा शीशम का छह बोटा जब्त किया है. बताया गया कि एसडीओ सन्नी राज को सूचना मिली कि विशाल शीशम के पेड़ को अवैध रूप से काट कर बोटा बना कर छिपा कर रखा गया है. एसडीओ ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम वहां पहुंच कर बोटा को जब्त किया. इस संबंध में अज्ञात लोगो के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों का कहना है कि प्रखंड के एक पदाधिकारी द्वारा शीशम के पेड़ की कटाई कर अपने घर ले जाने की तैयारी में थे. इसकी जानकारी एसडीओ को दी गयी. इसके पूर्व भी सिमरिया के एक रेंजर द्वारा जब्त लकड़ी का फर्नीचर बनाया गया था. इसकी जानकारी डीएफओ को दी गयी थी, जिसके बाद रेंजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >