टंडवा. प्रखंड कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ. समापन समारोह में बीडीओ देवलाल उरांव ने प्रशिक्षण पानेवाले सभी कृषक मित्रों को प्रशस्ति, प्रमाण पत्र व बैग देकर सम्मानित किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि आज कई किसान अलग-अलग तकनीकों के माध्यम से अच्छी पैदावार कर अपनी पहचान बना रहे हैं. किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. प्रशिक्षण के पहले दिन जेएसएलपीएस की संगीता कुमारी ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी. साथ ही खाद से परहेज करते हुए नैनो यूरिया बनाने की विधि के बारेे में बताया. वहीं दूसरे दिन केवीके के इंजीनियर शिवेंदू कुमार ने कृषि में कीट व्याधि की पहचान, नियंत्रण तथा तीसरे दिन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी पिंकी कुमारी ने जानवर में होनेवाली बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी. इस अवसर पर बीटीएम सुजीत गुप्ता, एटीएम सत्येंद्र कुमार कृषक मित्र अखिलेश सिंह, सीमा कुमारी, सरिता देवी, प्रमिला देवी, प्रभु दास, मोहन कुमार, उदय पांडेय, बसंत राणा, प्रकाश ठाकुर, अनिल कुमार, बिनोद साव, विजय गुप्ता, रितू साव, महेंद्र महतो, महेश यादव, मंगल साव, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रशिक्षण पानेवाले किसानों को प्रमाण पत्र मिला
गिद्धौर. प्रखंड परिसर स्थित सिंगल विंडो सेंटर में किसानों के लिए आयोजित तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित कृषि सुरक्षा योजना के तहत आयोजित उक्त प्रशिक्षण में किसानों को मिट्टी की जांच, फसल में लगने वाले बीमारी, कीटनाशक के इस्तेमाल आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रशिक्षित किसानों को बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने बैग, सब्जी किट व प्रमाण पत्र दिया. साथ ही सब्जी किट का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रसादी पासवान, सुरेश राणा, प्रतिमा देवी समेत अन्य किसान मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
