होली को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल

रंग बिरंगी पिचकारी व मुखौटों से सज गया है बाजार

: रंग बिरंगी पिचकारी व मुखौटों से सज गया है बाजारचतरा. रंगों का त्योहार होली बुधवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर सोमवार को बाजार गुलजार रहा. रंग, गुलाल, पिचकारी व मुखौटों से दुकानें सजी हुई हैं. होली को लेकर रंग, गुलाल की खरीदारी जमकर हुई. दुकानों में भीड़ लगी रही. होली को लेकर लोगों में खासकर बच्चों, युवक-युवतियों में उत्साह दिख रहा है. बच्चे अभिभावकों के साथ बाजार पहुंच कर एक से बढ़ कर एक मुखौटा, पिचकारी, रंग-गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं. लोग होलियाना मूड में दिख रहे हैं. जगह-जगह पर होली मिलन हो रहा है, जहां रंग-अबीर उड़ रहे है. लोगों के चेहरे रंग-गुलाल से रंगे हुए हैं. चारों ओर होली गीत गूंज रहे हैं. दूसरे शहर में कमाने गये लोग भी होली में अपने-अपने घर लौट रहे हैं. होलिका दहन मंगलवार को किया जायेगा. बुधवार को होली मनायी जायेगी. जिला मुख्यालय के साथ-साथ सिमरिया, टंडवा, हंटरगंज, प्रतापपुर, इटखोरी, कुंदा, कान्हाचट्टी, गिद्धौर, पत्थलगड्डा, लावालौंग, मयूरहंड प्रखंडों में भी होली का उत्साह देखा जा रहा है.

होली मिलन दिखी एकता और भाईचारे की मिसाल

हंटरगंज. थाना परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. वहीं लोग फगुआ गीत पर झूमते नजर आये. समारोह में मंदिर समिति के अध्यक्ष अमन कुमार, मस्जिद के सदर मो मसीर आलम व गुरुद्वारा के प्रधान सरदार बलजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए, जहां आपसी भाईचारे की मिसाल दिखी. इस मौके पर अरुण चौरसिया, प्रभात चौरसिया, पवन कुमार, ऋषभ गुप्ता, पीयूष गुप्ता, अभय रंजन, राजन वर्मा, अशोक कुमार, विवेक चौरसिया, छोटू कुमार, गोलू कुमार, मुन्ना गुप्ता, रवि गुप्ता के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >