नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव 16 को, दौड़ में कई शामिल

उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल वार्ड पार्षद अन्य वार्ड पार्षदों को अपनी ओर करने में जुट गये हैं.

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के चुनाव परिणाम आने के बाद अब उपाध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. कई वार्ड पार्षद उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं. उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल वार्ड पार्षद अन्य वार्ड पार्षदों को अपनी ओर करने में जुट गये हैं. नगर परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव 16 मार्च होगा. इसके पूर्व सात मार्च को अधिसूचना जारी होगी. उपाध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा. निर्वाचित वार्ड पार्षद ही मतदान करेंगे. बता दें कि चतरा नगर परिषद क्षेत्र में 22 वार्ड पार्षद हैं. उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है.

समर्थित प्रत्याशियों को जनता ने नकारा

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा, झामुमो व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जनता ने नकारा है. सभी समर्थित प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी. भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी विद्यासागर आर्य को 1355 मत, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मो बशीर नेजामुद्दीन को 455 व झामुमो समर्थित प्रत्याशी अभिषेक निषाद को 428 मत प्राप्त हुआ. इसके अलावा 20 अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी. जमानत बचाने के लिए 3871 मत प्राप्त करना था. एक मात्र प्रत्याशी अमन कुमार यादव ने 4619 मत प्राप्त कर अपनी जमानत बचाने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >