कुआं में डूबने से अधेड़ की मौत

कुआं में डूबने से अधेड़ की मौत

हंटरगंज : प्रखंड के कोसमाही गांव में बुधवार देर शाम कुआं में डूबने से झकसू भुइयां (45) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार झकसू अपने घर के कुएं से पानी भरने गया था. इस दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से वह कुएं में गिर गया.

पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. जिस वक्त हादसा हुआ परिवार के अन्य सदस्य धनरोपनी करने गये थे. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से शव को बाहर निकाला गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह गांव पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >