मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय

सोमवार को मंदिर प्रबंधन समिति व ग्रामीणों की बैठक हुई

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर में सोमवार को मंदिर प्रबंधन समिति व ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व पंसस राजेश दांगी ने की. संचालन पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने किया. बैठक में मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि दो दिवसीय अनुष्ठान भी होंगे. वार्षिकोत्सव को लेकर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विनोद दांगी को अध्यक्ष, संजय दांगी को कोषाध्यक्ष राजेश दांगी को महामंत्री बनाया गया. लाइट व साउंड की जिम्मेवारी विश्वजीत दांगी को दी गयी. मौके पर भुवनेश्वर दांगी, रमेश ठाकुर, मनोज राणा, कृष्णदेव दांगी, महादेव राणा, प्रकाश दांगी, राहुल राणा, नागेश्वर दांगी समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >