चतरा. शहर के लाइन मुहल्ला महुआ चौक निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि हाजी साबिर हुसैन का शनिवार को निधन हो गया. उनका निधन कोलकाता के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया. वे कुछ माह से बीमार चल रहे थे. कुछ दिन पूर्व उन्हें हार्ट के ऑपरेशन के लिए कोलकाता ले जाया गया, जहां सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ. दो-तीन दिनों में वापस घर आने वाले थे. इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया. शव देर रात घर पहुंचा. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, अधिवक्ता प्रदीप कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, बद्री राम, कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव नसरूद्दीन अंसारी, इंटक जिलाध्यक्ष राजवीर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, खैयाम कौशर, संजय जायसवाल, अजीमउद्दीन ख्वाजा समेत कई शामिल हैं. मालूम हो कि वे रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी थे.
नहीं रहे कांग्रेस नेता हाजी साबिर हुसैन, शोक
वे कुछ माह से बीमार चल रहे थे
