कुंदा. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार को कुंदा साप्ताहिक हाट बाजार में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कुंदा मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने किया. इस दौरान हाट बाजार के छोटे-बड़े व्यवसायियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मुखिया ने स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सचिवालय एवं साप्ताहिक बाजार का दौरा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. उन्होंने दुकानदारों से सीधे संवाद करते हुए बाजार परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने की अपील की. मनोज कुमार साहू ने बताया कि हाट बाजार लगने से पहले और बाजार समाप्त होने के बाद पूरे मैदान की सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है. टीम को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मौके पर संजय भारती, बैजू साहू, कमलेश यादव, विनय साहू, अजीत भारती समेत व कई दुकानदार शामिल थे.
कुंदा हाट बाजार में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान
अभियान का नेतृत्व कुंदा मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने किया.
