स्कूल में शरण लिए बिरहोर परिवारों की कहानी सुन अधिकारी भी पहुंचे, जानिए क्यों छोड़ना पड़ा था घर

गिद्धौर के स्कूल भवन में शरण लिए बिरहोर परिवारों की स्थिति जानने के लिए अंचल निरीक्षक ने दौरा किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

गिद्धौर. प्रखंड के द्वारी स्थित बाजारटांड़ स्कूल भवन में शरण लिए बिरहोर परिवारों की सुध लेने गुरुवार को अंचल निरीक्षक महेश कुमार व राजस्व उप निरीक्षक पप्पू यादव पहुंचे. बिरहोर परिवारों से बातचीत कर उनकी स्थिति और यहां आने के कारणों की जानकारी ली.

बिरहोर परिवारों ने बताया कि वे करीब 30 से 35 वर्ष पहले डुमरिया में रहते थे. वहां उन्हें आवासीय कॉलोनी भी मिली थी. परिवार के दो सदस्यों में एक की दुर्घटना और दूसरे की बीमारी से मौत होने के बाद वे डर के कारण वहां से निकलकर ओबरीडीह गांव चले गये. कुछ समय रहने के बाद वे कटकमसांडी चले गये और वहीं रहने लगे.

सीआई ने बताया कि सीओ अंत सयनम विश्वकर्मा के निर्देश पर बिरहोर परिवारों की स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे थे. बाजारटांड़ स्कूल भवन में शरण लिए परिवारों को वर्तमान में कटकमसांडी से ही राशन व पेंशन मिल रहा है. परिवार के सदस्य मजदूरी आदि के लिए यहां आये हैं और काम पूरा होने के बाद वापस कटकमसांडी चले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >