चतरा: हंटरगंज में बंद पड़े माइंस में अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Chatra News: चतरा में जाजलो बाजार स्थित बंद पत्थर माइंस से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

दीनबंधू/ मो कासिफ की रिपोर्ट

Chatra Woman Body Found: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह पनारी पंचायत के जाजलो बाजार स्थित बंद पत्थर के माइंस से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. इलाके में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना 

सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए पहुंचे तो महिला का शव माइंस मैं तैरते हुए देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ग्रामीण से लिया. पुलिस ने लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. साथ ही आसपास के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को भी अज्ञात महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी गई है. 

पुलिस जांच में जुटी 

ग्रामीणों का कहना है कि दो-चार दिन पूर्व महिला को हत्या कर बंद माइंस में डाल दिया गया होगा. उनका कहना है कि पानी में पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह फूल गया है. वहीं थाना प्रभारी के द्वारा अज्ञात महिला की पहचान करने में लगे हुए हैं. 20 साल पूर्व माइंस बंद हो गया है और उसमें पानी भरा हुआ है. बिहार-झारखंड बॉर्डर होने के आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बिहार की ओर से महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका हो सकता है. वहीं पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अज्ञात महिला के परिजनों तक पहुंचने में लगी हुई है. 

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक

यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >