चतरा के पेट्रोल पंप में खड़ा ट्रक बना 'आग का गोला': दमकल की फुर्ती से टला भीषण विस्फोट

Chatra Truck Fire: चतरा के टंडवा स्थित शहीद चौक के पास खड़े एक सरिया लदे ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. झाड़ियों की चिंगारी से लगी आग ने ट्रक के केबिन को खाक कर दिया. एनटीपीसी दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझायी.

Chatra Truck Fire, चतरा, (बरुण सिंह): चतरा जिला अंतर्गत टंडवा प्रखंड स्थित शहीद चौक के पास ओम साई पंप में खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि तुरंत ही ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया. हालांकि समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया.

सरिया उतारने आया था ट्रक

जानकारी के अनुसार ट्रक (नंबर JH 02 AQ 3275) सरिया लेकर टंडवा के व्यवसायी अनिल गुप्ता की दुकान पर आया था. सरिया खाली करने के लिए चालक ने वाहन को ओम साई पंप के पास खड़ा कर दिया. इस दौरान पास की झाड़ियों में लगी आग की चिंगारी ट्रक पर ढके तिरपाल तक पहुंच गयी. कुछ ही देर में तिरपाल में आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया.

Also Read: हजारीबाग को मिला नया डिप्टी मेयर: अविनाश यादव ने 22 वोट लाकर मिताली रश्मि को दी शिकस्त

लोगों ने दी दमकल को सूचना

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एनटीपीसी के अग्निशमन दस्ते को दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

एनटीपीसी और सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान हुआ है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी.

Also Read: जमशेदपुर BJP महानगर में बड़ा फेरबदल: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 7 मंडलों को मिले नये ‘सारथी’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >