चतरा के लावालौंग में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chatra Road Accident: चतरा के लावालौंग में तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक प्रकाश ठाकुर हाट से घर लौट रहे थे. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से दीनबंधू की रिपोर्ट

Chatra Road Accident: झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. नर्सरी के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

घर में पसरा मातम

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है, जो सिलदाग पंचायत के महुआडीह गांव के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. मृतक की मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

घर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि प्रकाश ठाकुर साप्ताहिक हाट से अपने बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग थाना प्रभारी पी. आर. मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

गुस्साए ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और टेंपो को जब्त करने की मांग की. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें: प्राइवेट ड्राइवरों के भरोसे रांची पुलिस की गश्ती गाड़ियां, कैसे बचेगी गोपनीयता?

मुआवजा देने का आश्वासन

पुलिस प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधान के तहत उन्हें समुचित मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है. जरूरत है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: चतरा के दंतार में झोलाछाप डॉक्टर ने लगाई गलत इंजेक्शन, मरीज की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >